{"_id":"6afa83d96c12696db9064035","slug":"chhath-festival-concludes-in-chandigarh-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में छठ पर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ व्रत का समापन, सेक्टर-42 में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में छठ पर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ व्रत का समापन, सेक्टर-42 में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 16 Nov 2026 09:47 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:47 AM IST
सार
चंडीगढ़ में आस्था और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पारण किया। इस मौके पर सेक्टर-42 की न्यू लेक पर लोक आस्था का अद्भुत जारा देखने को मिला।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छठ पर्व हुआ संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। देशभर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भास्कर की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न शहरों में छठ घाटों, नदियों और तालाबों के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
छठ पर्व के समापन पर चंडीगढ़ सेक्टर-42 लेक का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के 42 सेक्टर में न्यू लेक पर छठ पर्व के समापन पर मनमोहक नजारा देखने को मिला। तड़के चार बजे ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सैकड़ों महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ पर्व को दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।'

श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा का महत्व
छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में उषा अर्घ्य शामिल है। इस पर्व में डूबते और उगते, दोनों सूर्य की उपासना की जाती है। शाम को दिया गया संध्या अर्घ्य अस्त होते सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का प्रतीक है, जबकि अगले दिन सुबह उषा अर्घ्य के दौरान उगते सूर्य का स्वागत किया जाता है और उनकी ऊर्जा को नमन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ के अंतिम दिन सूर्यदेव और छठी मइया की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।