{"_id":"6afa88973f447a23b404b6ab","slug":"family-climbs-water-tank-over-land-dispute-in-bathinda-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में जमीनी विवाद: मालिकाना हक की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, सरपंच पर लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में जमीनी विवाद: मालिकाना हक की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, सरपंच पर लगाए ये आरोप
Mon, 16 Nov 2026 10:07 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:07 AM IST
सार
बठिंडा में जमीनी विवाद को लेकर रविवार सुबह से एक परिवार के सदस्य पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने सरपंच पर जमीन को अपने नाम करवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
देर रात तक पानी की टंकी पर चढ़े परिवार के सदस्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा जिले के गांव दयालपुरा मिर्जा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर एक अनोखी घटना सामने आई है। करीब सौ साल पहले सरदारों द्वारा दान की गई जमीन को वर्तमान महिला सरपंच द्वारा अपने बेटे और अन्य साथियों के नाम पर करवाए जाने के विरोध में, जमीन पर खेती करने वाले परिवार रविवार सुबह पांच बजे पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर मौजूद दस से पंद्रह लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जमीन उनके नाम की जाए, तभी वे नीचे उतरेंगे।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े मंजीत सिंह ने बताया कि उनके पूर्वजों को करीब 100 साल पहले सरदारों ने करीब बारह एकड़ जमीन दान की थी, जिसकी गिरदावरी भी उनके परिवारों के नाम पर है। मंजीत और अमृतपाल के अनुसार, गांव की मौजूदा महिला सरपंच सुरिंदर कौर ने अपने बेटे गुरसेवक सिंह के माध्यम से 2016-2017 में इस जमीन को अपने नाम कराने का प्रयास किया था, लेकिन तब विरोध के कारण वे पीछे हट गए थे।
विज्ञापन
मंजीत ने आरोप लगाया कि अब करीब छह महीने पहले, गांव की महिला सरपंच सुरिंदर कौर ने रामपुरा फूल के मौजूदा आप विधायक के इशारे पर तहसीलदार, पटवारी और पंचायत सचिव के साथ मिलकर इस जमीन को गलत तरीके से अपने और अपने साथियों के नाम ट्रांसफर करवा लिया है। इस विवाद के कारण जमीन पर काबिज परिवार विरोध प्रदर्शन के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। प्रशासन के सामने यह एक गंभीर चुनौती पेश हो गई है, क्योंकि प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बता दें कि सोमवार सुबह परिवार के सदस्य टंकी पर चढ़ गए थे जो रातभर टंकी से नीचे नहीं उतरे।
