Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Tragic accident on Kartarpur flyover: Couple among 3 killed, elderly mother also succumbs; three innocent daughters injured
{"_id":"6a4b1a8030bca2ebe700a833","slug":"video-tragic-accident-on-kartarpur-flyover-couple-among-3-killed-elderly-mother-also-succumbs-three-innocent-daughters-injured-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"करतारपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: दंपति समेत 3 की मौत, बुजुर्ग मां ने भी तोड़ा दम; तीन मासूम बेटियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: दंपति समेत 3 की मौत, बुजुर्ग मां ने भी तोड़ा दम; तीन मासूम बेटियां घायल
जालंधर/करतारपुर।जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिधीपुर (आईटीबीपी कैंप) फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अमृतसर से जालंधर की ओर गलत साइड से जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसएसएफ टीम और एंबुलेंस की मदद से तुरंत न्यू ऑर्थो केयर अस्पताल, करतारपुर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान प्रियंका तिवारी (27) की मौत हो गई। बाद में सुरिंदर शुक्ला (29) और उनकी 65 वर्षीय मां जमवंती ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दंपति की तीन बेटियां अंशिका (13), अर्पिता (8) और एक वर्षीय मानवी घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और ट्रैफिक सुचारु कराया। मामले की सूचना थाना करतारपुर पुलिस को दे दी गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इतने गंभीर हादसे के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।