फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर: मालकिन को नहीं मालूम किरायेदारों के नाम-पता, तीन घंटे बाद क्यों दी सूचना? बांग्लादेशी कनेक्शन

Wed, 05 Aug 2026 11:45 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 05 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

प्रयागराज में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस को सूचना देने में हुई देरी अब जांच का विषय बन गई है। मकान मालकिन को मंगलवार सुबह सात बजे वारदात की जानकारी हुई लेकिन पुलिस को सूचना करीब 10:15 बजे दी गई। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस को तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई?

विज्ञापन
Triple murder in Prayagraj Landlady unaware of tenants names and addresses Why police informed after 3 hours
Triple murder in Prayagraj - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज में तिहरे हत्याकांड के बाद मकान मालकिन सुशीला देवी और उनके बेटे पंकज की लापरवाही भी जांच के दायरे में आ गई है। मूक-बधिर दंपती पिछले छह माह से इनके मकान के एक कमरे में रह रहे थे लेकिन मकान मालकिन ने इनके नाम-पते का कोई विवरण अपने पास नहीं रखा।


पुलिस की जांच में भी अभी तक कमरे से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे मृतकों की पहचान हो सके। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया जाना भी शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है।
Triple murder in Prayagraj Landlady unaware of tenants names and addresses Why police informed after 3 hours
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान मालकिन के अनुसार, मूक-बधिर दंपती करीब ढाई साल पहले इसी मकान में रह चुके थे। छह माह पहले दोबारा किराये पर कमरा लिया था। वहीं, कमरे में मिली 45 वर्षीय एक अन्य महिला के बारे में भी मकान मालकिन को कोई जानकारी नहीं थी।
Triple murder in Prayagraj Landlady unaware of tenants names and addresses Why police informed after 3 hours
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि महिला को पहली बार देखा था। उसे किरायेदार की रिश्तेदार समझ लिया था। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता के अनुसार, जांच की जा रही है कि किरायेदारों की जानकारी मकान मालकिन के पास क्यों नहीं है? अब पुलिस अन्य किरायेदारों की जानकारी भी जुटा रही है। दूसरी मंजिल पर रहने वाले तीन युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triple murder in Prayagraj Landlady unaware of tenants names and addresses Why police informed after 3 hours
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड, मकान मालिकन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मालकिन बोलीं-रात में आई थी महिला
मकान मालकिन सुशीला देवी ने बताया कि उन्होंने कमरे में आई महिला को पहले कभी नहीं देखा था। उसे रिश्तेदार समझकर पूछताछ नहीं की। रात करीब 11 बजे वह सोने चली गई। रोजाना सुबह मूकबधिर दंपती ही पानी की मोटर चलाते थे। जब सात बजे तक मोटर नहीं चली तो वह पूछने ऊपर गईं। कमरे का दरवाजा खुला था। झांककर देखा तो चीख निकल गई।
विज्ञापन
Triple murder in Prayagraj Landlady unaware of tenants names and addresses Why police informed after 3 hours
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद छतों से देखती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्थायी मजदूरों का रिकॉर्ड चुनौती
शहर में कबाड़ बीनने, मजदूरी और छोटे-मोटे काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग किराये पर रहते हैं। इनमें से कई लोगों का स्थायी पता और पहचान सत्यापित नहीं होने से पुलिस के लिए रिकॉर्ड तैयार करना मुश्किल होता है। अब पुलिस थाना स्तर पर किराये के मकानों का रिकॉर्ड जुटाने की तैयारी में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed