{"_id":"6a721f9169ead45c43071676","slug":"video-algaugdhha-ma-aacaraya-blkashhanae-ka-janamathana-para-jaugdha-bta-thavasa-ka-aayajana-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन
पतंजलि परिवार ने आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर अलीगढ़ में धनीपुर मंडी की योग कक्षा में जड़ी बूटी दिवस मनाया, जिसमें हवन यज्ञ और पौधारोपण किया गया। हवन के ब्रह्मा आचार्य जीवन सिंह और मुख्य यजमान रेशम पाल बाबा सपत्नीक उपस्थित थे। सभी ने आचार्य बालकृष्ण के शतायु होने और स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। हवन के बाद पौधारोपण के साथ जड़ी बूटियों का वितरण भी हुआ। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने प्रकृति में उपलब्ध मुफ्त दवाओं का महत्व बताया। उन्होंने सर्दी-खांसी में तुलसी, अदरक, गिलोय; पेट के लिए अजवाइन, सौंफ, पुदीना; बाल-त्वचा हेतु आंवला, एलोवेरा, नीम; तनाव-नींद हेतु अश्वगंधा, ब्राह्मी, शंखपुष्पी; तथा शुगर और रक्तचाप के लिए मेथी, अर्जुन छाल जैसे नुस्खे बताए। इस दौरान हरिओम सूर्यवंशी जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सिकरवार, नितेंद्र सिंह जिला प्रभारी सोशल मीडिया, रेशम पाल सिंह, हरिओम यादव संगठन मंत्री, प्रणवीर सिंह, बॉबी शर्मा, शेर सिंह आर्य, डा केवी दुबे, वीर प्रताप, मनोज दुबे, पुष्पा दुबे, गुड़िया, डा राम कुमार, आचार्य आशीष, अशोक कुमार, योगेन्द्र गुप्ता, राघव , सुनीता चौहान, सुधारानी, पाल सिंह, राकेश कुमार, सुनील कुमार, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।