Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Savinder member of Neeraj Bawana gang shot in leg in Delhi
{"_id":"6a71d0b2dd1766aab70aba5a","slug":"video-savinder-member-of-neeraj-bawana-gang-shot-in-leg-in-delhi-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग के बदमाश सविंदर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग के बदमाश सविंदर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने नरेला और अलीपुर के कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर से वसूली करने वाले नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग के सदस्य सविंदर उर्फ बाबा उर्फ पागल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सोमवार रात हिरंकी पुश्ता रोड हुए मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, तीन कारतूस और पांच खोखे बरामद किए हैं।
उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि बाहरी उत्तरी जिला में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। इसके तहत पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इसी बीच पुलिस को नीरज बवाना गैंग के सदस्य सविंदर उर्फ बाबा के बारे में जानकारी मिली। सन्नौठ गांव का रहने वाला सविंदर नरेला और अलीपुर के कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर से वसूली कर रहा है और उसकी खौफ की वजह से पीड़ित उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उसपर निगरानी बढ़ाई।
सोमवार रात करीब दस बजे पुलिस को सविंदर के जीटीके रोड से हिरंकी पुश्ता रोड पर आने की जानकारी मिली। स्पेशल स्टाफ की टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। पुलिस ने वहां पहुंचे बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोलीबारी में उप निरीक्षक विशाल बाल बाल बच गए। एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और उसे काबू में कर लिया गया। आरोपी को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सविंदर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत छह मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।