{"_id":"6a717ee2cc3390a17c0fe716","slug":"video-video-ayathhaya-ma-cahallma-para-nakal-matama-jalsa-amana-cana-ka-thaaa-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में चेहल्लुम पर निकले मातमी जुलूस, अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में चेहल्लुम पर निकले मातमी जुलूस, अमन-चैन की दुआ
चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर में अकीदत और एहतराम के साथ मातमी जुलूस निकाले गए। शहर में प्रमुख जुलूस सुबह 9 बजे राठहवेली से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए खजूर मस्जिद पहुंचा, जहां फातिहा और मजलिस का आयोजन हुआ। इसके अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न इमामबाड़ों और मोहल्लों से भी चेहल्लुम के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूसों के दौरान मातम किया गया और हजरत इमाम हुसैन व शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान जनाब जियो हैदर(सेक्रेट्री) , जनाब कामिल हसनैन(सदर), (साहिबेबयाज़)जनाब हामिद जफर (मिसम), (साहिबेबयाज़ )जनाब मोहम्मद हसनैन,( साहिबेबयाज़) जनाब शावर मेहंदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।