{"_id":"6a70e542dbe572e444066974","slug":"video-hindu-mahasabha-officials-who-were-going-to-offer-ganga-water-at-taj-mahal-had-scuffle-with-police-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक
ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठाैर सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह पुलिस ने रोक दिया। इस दाैरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार सुबह 7 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित आरके स्टूडियो के समीप पहुंचीं। उनके आने की जानकारी पर पहले से पुलिस फोर्स पहुंच गई। उनके साथ पदाधिकारी अज्जू चौहान, मनीष पंडित, सौरभ शर्मा, विपिन राठौर, बबलू निषाद, निशा ठाकुर, नीतू ठाकुर, बंटी, संगीता, नीलम, रश्मि देवी, कुसुम देवी, सूरजमती और नितेश भारद्वाज भी थे। ताजमहल के गेट की तरफ जाने की कोशिश पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तकरार हो गई। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। बाद में राजेश्वर महादेव मंदिर पर गंगाजल को चढ़वाकर कार्यक्रम का समापन कराया। उधर, प्रशासन ने अवतार सिंह गिल को रास्ते में ही रोक कर नजरबंद कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।