फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian WhatsApp Account Closure Users profile Review no warning before company statement hindi news updates

WhatsApp Under Review: बिना चेतावनी बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, फूटा यूजर्स का गुस्सा; जानें कंपनी ने क्या कहा

Mon, 03 Aug 2026 11:36 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:36 PM IST
सार

Indian WhatsApp Account Closure: भारत में बिना चेतावनी के कई व्हाट्सएप अकाउंट बंद किए जाने की खबर है। कंपनी का कहना है कि इन यूजर्स के खातों की समीक्षा हो रही है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Indian WhatsApp Account Closure Users profile Review no warning before company statement hindi news updates
व्हाट्सएप खातों की समीक्षा कर रही कंपनी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मेटा के स्वामित्व वाले मोबाइल मैसेजिंग एप- व्हाट्सएप के कई यूजर्स के खाते बंद किए जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को बिना किसी चेतावनी के भारत सहित कई देशों के यूजर के अकाउंट अचानक बंद कर दिए। कंपनी ने इन सभी अकाउंट को 24 घंटे के लिए समीक्षा के तहत डाल दिए।

विज्ञापन


क्या यूजर की सुरक्षा के लिए अकाउंट बैन?
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि हम हमेशा अपनी सेवा का दुरुपयोग करने वालों से आगे रहने और अन्य यूजर को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट को बैन करने की दिशा में काम करते हैं। कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है, और यदि ऐसा होता है, तो हम लोगों को वापस चैट करने में सक्षम बनाने के लिए इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


कंपनी को अकाउंट गतिविधियों और डिवाइस की क्या जानकारी चाहिए?
यह समस्या रात लगभग 8 बजे के आसपास सामने आई। एप खोलने के बाद स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई दे रहा था, अकाउंट समीक्षा में है। अनुरोध की तारीख 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा की शर्तों का पालन करता है। हम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको परिणाम की सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
बिना किसी गलती या चेतावनी के अकाउंट ब्लॉक होने पर यूजर्स ने एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने अपना गुस्सा निकाला और व्हाट्सएप से तुरंत मदद मांगी:

  • एक यूजर ने लिखा कि मेरा WhatsApp अकाउंट बिना किसी वजह के डिसेबल कर दिया गया है। मैंने अपील कर दी है, लेकिन रिव्यू पेज पर सिर्फ एक आम मैसेज दिख रहा है कि 24 घंटे के अंदर समीक्षा होगी। मेरी तुरंत मदद करें।
  • वहीं एक्स पर पर सलोनी नाम की यूजर ने पोस्ट किया कि मेरा व्हाट्सएप अकाउंट बिना किसी वॉर्निंग के अचानक डिसेबल कर दिया गया। मैं सिर्फ ऑफिशियल एप ही इस्तेमाल करती हूं और मेरा पूरा काम व्हाट्सएप पर निर्भर करता है। प्लीज मेरी मदद करें।


अब आगे क्या होगा?
कंपनी के आधिकारिक बयान से यह साफ है कि अगर आपका अकाउंट किसी तकनीकी गड़बड़ी  या सिस्टम की गलती की वजह से समीक्षा में गया है, तो समीक्षा प्रक्रिया पूरी होते ही 24 घंटे के भीतर आपका व्हाट्सएप अकाउंट अपने आप रिस्टोर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed