फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump gives last chance to iran for talks iran foreign ministry response

'ईरान के पास बातचीत का आखिरी मौका': ट्रंप ने तेहरान को फिर दी धमकी; ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Tue, 04 Aug 2026 08:52 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Aug 2026 08:52 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है और होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जा सकता है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह ईरान को धमकी भी दी कि यह उनके पास बातचीत का आखिरी मौका है। ईरान ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
trump gives last chance to iran for talks iran foreign ministry response
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत जल्द ही किसी न किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी। यह कोई बहुत मुश्किल बात नहीं है। हम होर्मुज को खोलने की बात कर रहे हैं। इसे सचमुच मंगलवार तक खोल दिया जाएगा। पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
ट्रंप ने आगे कहा कि यह पहला चरण है और दूसरे चरण में हम परमाणु मुद्दे पर बात करेंगे। इस मामले में हमारा रुख बहुत सख्त है। उनके (ईरान के) पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। बातचीत अभी भी चल रही है। यह उनके लिए आखिरी मौका है। एक अच्छे समझौते पर हस्ताक्षर करने का यह उनका अंतिम अवसर है।
विज्ञापन


ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' से जुड़े दावे को सिरे से खारिज कर दिया। बाघेई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, किसी प्रतिनिधि का स्वागत करने या फिर किसी को बातचीत के लिए भेजने की हमारी कोई योजना नहीं है। फिलहाल हमारी अमेरिका से कोई बातचीत नहीं चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व के सामने दो विकल्प रखे कि समझौता करे या पूरी तरह आत्मसमर्पण। ट्रंप ने यह चेतावनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक लंबे बयान के जरिये दी।

ये भी पढ़ें: ईरान में अब तक 50 जासूसी के आरोपियों को फांसी; ट्रंप बोले- तेहरान के पास अंतिम अवसर, कब थमेगी जंग?

इस बयान में ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व पर 'दोहरा रवैया' अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ईरान पहले बातचीत के लिए 'गिड़गिड़ा रहा था'। लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से कह दिया कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है।


ट्रंप ने लिखा, ईरान इसे माने या न माने। लेकिन हम वास्तव में उस समस्या के समाधान को लेकर बात कर रहे हैं, जिसे उसने दशकों से पैदा किया है। 

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के दावों को भी खारिज किया। यह समुद्री मार्ग दुनिया के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि ईरान यह कहता है कि होर्मुज पर उसका नियंत्रण है, जबकि यह इलाका पहले से ही अमेरिकी नौसेना और उसकी 'नाकेबंदी' या 'स्टील की दीवार' के नियंत्रण में है।



ट्रंप ने कहा कि इस जलडमरूमध्य से आवाजाही पूरी तरह अमेरिका की इच्छा पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा, ईरान तक कुछ भी नहीं पहुंचेगा, जब तक हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। और कुछ भी नहीं पहुंचेगा, जब तक कोई समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण नहीं हो जाता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed