{"_id":"6a70e55c2c5945119a01626e","slug":"netanyahu-praises-pm-modi-calls-india-support-unbelievable-amid-iran-conflict-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-India Ties: 'इस्राइल को अविश्वसनीय समर्थन'; नेतन्याहू ईरान में जंग के बीच भारत-PM मोदी पर और क्या बोले?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-India Ties: 'इस्राइल को अविश्वसनीय समर्थन'; नेतन्याहू ईरान में जंग के बीच भारत-PM मोदी पर और क्या बोले?
Tue, 04 Aug 2026 12:30 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:30 AM IST
सार
ईरान संघर्ष के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने भारत के समर्थन को 'अविश्वसनीय' बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन
पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा दोस्त
- फोटो : Amar Ujala Graphics/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के साथ जारी तनाव और बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत इस्राइल के सबसे अहम साझेदारों में से एक है और प्रधानमंत्री मोदी उनके सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल हैं। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि भारत से उन्हें और इस्राइल को मिलने वाला समर्थन अविश्वसनीय है।
विज्ञापन
पीएम मोदी को बताया अपना करीबी मित्र
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है। इसी रणनीति के तहत भारत के साथ संबंधों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा हमें नए गठबंधन बनाने होंगे। इसलिए मैं भारत के साथ अपने संबंधों में लगातार निवेश कर रहा हूं। मेरे मित्र नरेंद्र मोदी हमारे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के समर्थन को बताया 'अविश्वसनीय'
नेतन्याहू ने उन दावों को भी खारिज किया कि इस्राइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि इस्राइल अलग-थलग है, लेकिन भारत में इस्राइल और मुझे जो समर्थन मिलता है, वह वास्तव में अविश्वसनीय है।
भारत-इस्राइल रिश्ते लगातार हो रहे मजबूत
हाल के वर्षों में भारत और इस्राइल के बीच रक्षा, कृषि, तकनीक, नवाचार, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में साझेदारी लगातार मजबूत हुई है। दोनों देश विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी लगातार संवाद बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिली है और कई अहम समझौते भी हुए हैं।
2018 की यात्रा बनी थी अहम पड़ाव
साल 2018 में नेतन्याहू ने भारत का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों के बीच नौ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे और भारत-इस्राइल संबंधों को विशेष साझेदारी का दर्जा दिया गया था। इस यात्रा ने द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा दी थी।
इस वर्ष दोनों देशों ने अपने संबंधों को और आगे बढ़ाते हुए 'भारत-इस्राइल विशेष रणनीतिक साझेदारी फॉर पीस, इनोवेशन एंड प्रॉस्पेरिटी' के स्तर तक पहुंचाया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2026 में इस्राइल का दौरा भी किया, जिससे दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिली।