{"_id":"6a7095a2ec5e8e01350636aa","slug":"video-crowd-of-devotees-throng-chintaharan-mahadev-temple-in-mahavan-during-month-of-sawan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ महावन, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा चिंताहरण महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ महावन, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा चिंताहरण महादेव मंदिर
सावन माह के सोमवार को मथुरा के महावन तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन चिंताहरण महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महावन कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर यमुना तट पर स्थित कृष्णकालीन इस मंदिर में तड़के दो बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान चिंताहरण महादेव का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। कांवड़िए भी गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यवस्थाएं कीं। चिंताहरण महादेव मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित अद्भुत शिवलिंग है। मान्यता है कि इस शिवलिंग पर 1108 लघु शिवलिंग उभरे हुए हैं, जो इसे अत्यंत दुर्लभ बनाते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर भगवान शिव सभी चिंताओं का हरण कर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यही आस्था हर वर्ष सावन माह में हजारों भक्तों को इस प्राचीन मंदिर तक खींच लाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।