{"_id":"6a7040674173f83d1b0c0ad0","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-vatara-kalra-ma-karata-utarana-sa-athhaugdha-ka-mata-pasatamaratama-ka-le-bhaja-gaya-shava-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में वॉटर कूलर में करंट उतरने से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में वॉटर कूलर में करंट उतरने से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
नगर पालिका की ओर से रोडवेज परिसर में लगाए गए वॉटर कूलर में करंट उतरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मेहनिया गांव निवासी बेचूलाल (50) पुत्र हरीराम रोडवेज परिसर स्थित नगर पालिका के वॉटर कूलर पर पानी पीने गए थे। इसी दौरान वॉटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि बेचूलाल पिछले 15-16 वर्षों से टांडा में रह रहे थे और जवाहिर नामक व्यक्ति के यहां रहकर चाट का व्यवसाय करते थे। स्थानीयों के अनुसार उनकी दो शादियां हुई थीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।