{"_id":"6a6f7441a768b575640f6890","slug":"video-shiva-devotees-bringing-kanwar-while-skating-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्केटिंग करते हुए कांवड़ ला रहे पिनाहट व बाह के शिवभक्त, 25 वर्षों तक यात्रा का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्केटिंग करते हुए कांवड़ ला रहे पिनाहट व बाह के शिवभक्त, 25 वर्षों तक यात्रा का लक्ष्य
सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और भगवान आशुतोष के प्रति अनन्य भक्ति का एक अनोखा रूप शिकोहाबाद मार्ग पर रविवार को देखने को मिला। आगरा जिले के बाह-पिनाहट क्षेत्र के दो शिवभक्त कांवड़िया पैदल चलने के बजाय स्केटिंग करते हुए कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं, जो क्षेत्र में आकर्षण व कौतूहल का केंद्र बनी हुई है। पिनाहट के गांव उटसाना निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह सनातन धर्म की अलख जगाने और शिव भक्ति के संकल्प के साथ इस बार अपनी तीसरी कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। वे बाइक से सोरों पहुंचे थे, जहां से कांवड़ में गंगाजल भरकर स्केटिंग करते हुए सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वरनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, उनके साथ यात्रा कर रहे बाह बटेश्वर के गांव महीटीला निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वे इससे पूर्व केदारनाथ, बद्रीनाथ और माता वैष्णो देवी तक की दुर्गम यात्राएं भी स्केटिंग के माध्यम से पूरी कर चुके हैं। दीपक ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्होंने इस स्केटिंग कांवड़ यात्रा को आगामी 25 वर्षों तक निरंतर जारी रखने का पावन लक्ष्य निर्धारित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।