Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy Vehicles Turn Agra Highway Into a Death Trap Traders Blame Officials for Ignoring Safety Risks

ये है खूनी हाईवे: हर तीसरे दिन एक मौत, फिर भी सो रहे अफसर; व्यापारी बोले- जान हथेली पर रखकर चलते हैं लोग

Mon, 16 Nov 2026 09:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

आगरा के कीठम से एत्मादपुर तक नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। व्यापारियों का आरोप है कि टोल बचाने के चक्कर में ट्रक और टैंकर शहर के बीच से गुजर रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। व्यापारियों ने 400 करोड़ रुपये से बने उत्तरी बाईपास से भारी वाहनों को निकालने और टोल में छूट देने की मांग उठाई है।
 

विज्ञापन
Heavy Vehicles Turn Agra Highway Into a Death Trap Traders Blame Officials for Ignoring Safety Risks
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल हाईवे पर कीठम से एत्मादपुर तक भारी वाहन काल बनकर दौड़ रहे हैं। हर तीसरे दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है। इसके बावजूद अफसर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। हर दिन इस रास्ते से गुजरने में डर लगता है। घर और व्यापार स्थल तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। जाम, प्रदूषण और हादसों के बाद भी अफसरों की नींद नहीं टूट रही है। जिम्मेदार एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंककर पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसा लगता है कि किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

वाहन मालिक भी ज्यादा टोल का बहाना बनाकर भीड़ भरे हाईवे से गुजार रहे हैं। आगरा शहर में नेशनल हाईवे से लगी कई कॉलोनियां हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग भी वाहन लेकर निकलते हैं। शहर की 10 लाख की आबादी की हाईवे से सीधे कनेक्टिविटी है। इससे सवारी वाहन भी निकलते हैं। आईएसबीटी पर आने वाले यात्रियों की भी संख्या अधिक रहती है। ऐसे में हाईवे पर दौड़ते भारी वाहनों से जान का खतरा रहता है। टोल बचाने के चक्कर में शहर से गुजरते वाहनों को रोकने की फुर्सत पुलिसकर्मियों को भी नहीं होती है। ये नो एंट्री में भी बेधड़क पहुंच जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि भारी वाहनों की वजह से हाईवे से गुजरना मौत को चुनौती देने जैसा है। सरकार को तत्काल भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से निकालने की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही बाईपास के टोल को कम करना चाहिए या पास बनाना चाहिए। इस छूट से चालक व मालिक प्रोत्साहित होंगे और दूसरे शहरों को जाने वाले भारी वाहन शहर में दाखिल नहीं होंगे।

 
विज्ञापन

पेंट कारोबारी एवं पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि अमर उजाला ने शहर की नब्ज पकड़ ली है। हर दिन हजारों लोग बाइक व साइकिल और छोटे चार पहिया वाहन से आते-जाते हैं। ऐसे में कई बार अचानक तेज रफ्तार भारी वाहन के आने से हादसे का खतरा रहता है। पिछले कुछ समय में कई हादसे भी हुए हैं। ऐसे में हाईवे पर भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाना बेहद जरूरी है।

 

शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। आबादी के बीच से भारी वाहनों को नहीं निकालना चाहिए। अमर उजाला को इस अभियान के लिए बधाई। अब प्रशासन को भारी वाहनों को शहर से व्यस्तता वाले समय में नहीं निकलने देना चाहिए। शहर में दाखिल होने वाले भारी वाहनों के लिए समयसीमा निर्धारित की जा तो लोग भी सुरक्षित रहेंगे।

 

उद्यमी राजकुमार जैन ने बताया कि हाईवे शहर से होकर निकल रहा है। इस पर भारी वाहन भी बड़ी संख्या में निकलते हैं। रहे हैं। इससे दो तरह की समस्या सामने आ रही हैं। भारी वाहनों की वजह से जाम लगा रहता है। इस कारण फैक्टरी पहुंचना आसान नहीं होता। श्रमिक भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। दूसरा हादसों का भी खतरा बना रहता है।


 

उद्यमी सत्यम बंसल का कहना है कि सरकार ने जब जनता के कर के 400 करोड़ रुपये से उत्तरी बाईपास बनाया है तो उससे भारी वाहनों को निकालने में क्या परेशानी है। अफसरों को समझना चाहिए कि अगर भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे तो जहां जाम से मुक्ति मिलेगी। हादसों में भी कमी आएगी। कारोबार भी प्रभावित नहीं होगा। कुछ अफसर सिर्फ अपने फायदे के लिए शहर में भारी वाहनों को आने से नहीं रोक पा रहे हैं।

 

वेकअप आगरा के अध्यक्ष शिशिर भगत ने बताया कि हाईवे के स्थान पर भारी वाहन उत्तरी बाईपास से निकलेंगे तो जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। हादसे भी कम होंगे। व्यापारियों का भी फायदा है। स्थानीय लोगों का आवागमन बढ़ेगा तो व्यापार भी चलेगा। प्रशासन को इन वाहनों को रोक लगानी चाहिए। उत्तरी बाईपास को टोल मुक्त किया जाना चाहिए। इस लापरवाही के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ ही शासन भी जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed