Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Makes Key Promises in Agra: Justice for Teachers Overtime Pay for Shoe Workers

यूपी: शिक्षक भर्ती, जूता कारीगर और सफाईकर्मी...अखिलेश यादव ने आगरा में किए ये तीन बड़े वादे

Mon, 16 Nov 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 09:33 AM IST
सार

आगरा में दलित सम्मेलन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जूता उद्योग के कारीगरों, संविदा सफाई कर्मचारियों और 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से कई वादे किए। उन्होंने सपा सरकार बनने पर आठ घंटे से अधिक काम करने वाले कारीगरों को ओवरटाइम और न्यूनतम वेतन देने तथा शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Makes Key Promises in Agra: Justice for Teachers Overtime Pay for Shoe Workers
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को दलित सम्मेलन में आगरा के जूता उद्योग से जुड़े कारीगरों, संविदा सफाई कर्मचारियों और 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को साधते हुए कई चुनावी वादे भी किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर आठ घंटे से अधिक काम करने वाले जूता कारीगरों के लिए ओवरटाइम भुगतान और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आगरा देश का सबसे बड़ा जूता निर्यातक केंद्र है लेकिन ठेकेदारी प्रथा के कारण कारीगरों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का रुख पक्ष में होने के बावजूद अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला, जिसे सपा सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 2006 में मुलायम सिंह यादव द्वारा शुरू की गई संविदा सफाई कर्मचारियों की नीति का स्मरण कराते हुए उनका भविष्य सुरक्षित करने का भरोसा दिया। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने आगरा, खंदौली और फिरोजाबाद क्षेत्र में आलू खरीद न होने और डीएपी की किल्लत पर सरकार को घेरा। तंज कसते हुए कहा कि डीएपी में भी पीडीए छिपा होने के कारण सरकार खाद उपलब्ध नहीं करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed