{"_id":"6afa820a6812c0a2d3049ec1","slug":"up-farmers-face-irrigation-crisis-as-canals-and-water-channels-remain-dry-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्या करे किसान: नहरें सूखी, रजवाहों में पानी नहीं...खेतों में सूख रही आलू की फसल, गेहूं की बुआई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब क्या करे किसान: नहरें सूखी, रजवाहों में पानी नहीं...खेतों में सूख रही आलू की फसल, गेहूं की बुआई पर संकट
Mon, 16 Nov 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:39 AM IST
सार
रबी की फसलों की सिंचाई का समय शुरू हो गया है, लेकिन नहरों और रजवाहों में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब 80 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचाई के लिए इन पर निर्भर है। आलू की फसल में पहला पानी नहीं लग पा रहा है, जबकि नहरों में पानी न आने से गेहूं की बुआई के लिए पलेवट भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
रजवाहों में पानी नहीं
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा में रबी की फसलों की सिंचाई का समय आ गया है, लेकिन नहरों और रजवाहों में पानी नहीं छोड़ा गया है। वहीं सिंचाई विभाग का 99 फीसदी सफाई पूरी करने का दावा है। किसानों की फसलें सूख रहीं हैं।
जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई नहरों और रजवाहों पर निर्भर है। इस समय आलू की फसल में पहले पानी का समय है और गेहूं की पलेवट के लिए किसानों को पानी की जरूरत है। पानी के इंतजार में कहीं फसल सूख रही है तो कुछ किसानों की बुआई लेट हो रही है। इसके बाद भी विभाग अभी तक पानी नहीं छोड़ सका है।
पैंतखेड़ा के किसान बच्चू सिंह ने बताया कि आलू फसल की बुआई को लगभग एक महीना हो गया। पौधे पानी न मिलने से सूख रहे हैं। रजवाह में पानी आ जाने से सिंचाई होती है।
विज्ञापन
अटूस के किसान राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाजरा की फसल से खेत पांच दिन पहले खाली हुआ है। नहर में भी अभी तक पानी नहीं आया है। पलेवट बिना गेहूं फसल की बुआई लेट हो रही है।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि वैसे सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर शेष है, उसे पूरा होते ही पानी छोड़ा जाएगा।