{"_id":"6a6f25069d1cf156370e6c91","slug":"video-haryana-cm-saini-targets-aap-government-in-faridkot-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में हरियाणा के सीएम सैनी ने आप सरकार पर साधा निशाना, डॉ. संजीव गोयल को दिलाई भाजपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में हरियाणा के सीएम सैनी ने आप सरकार पर साधा निशाना, डॉ. संजीव गोयल को दिलाई भाजपा की सदस्यता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदकोट शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गोयल और उनके साथियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा में शामिल हुए डॉ. संजीव गोयल और उनके साथियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब का दर्द समझने वाले लोग अब भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक नई उम्मीद की किरण देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा समेत देश के जिन राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां विकास तेजी से हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि आप ने नशा मुक्त पंजाब बनाने का वादा करके सत्ता हासिल की थी, लेकिन नशा खत्म करने की बजाय उनके अपने नेता ही विधानसभा में नशे की हालत में पहुंचने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।
मुख्यमंत्री सैनी ने अपनी 19 माह की हरियाणा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं, खिलाड़ियों और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर भी हर वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए दिन-रात काम किया जाएगा। उन्होंने फार्मेसी भर्ती परीक्षा विवाद में भी आप सरकार पर आरोप लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।