बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five boxers from Bhiwani made history by winning gold medals at the Commonwealth Games; Sakshi, Preeti, Priya, and Jasmine achieved an unprecedented feat.

राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी के पांचों मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, साक्षी, प्रीति, प्रिया और जैस्मिन ने अभूतपूर्व किया

Naveen Naveen
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:39 AM IST
Five boxers from Bhiwani made history by winning gold medals at the Commonwealth Games; Sakshi, Preeti, Priya, and Jasmine achieved an unprecedented feat.
भिवानी के पांचों मुक्केबाजों ने शनिवार को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल मुकाबलों में पांच स्वर्ण पदक जीतकर मिनी क्यूबा कहलाए जाने वाले भिवानी की धरती पर इतिहास रच दिया। साक्षी चौधरी, जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पंवार, प्रिया घनघस और सचिन सिवाच ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर सोने पर सुहागा कर दिया। यह पहला मौका है, जब जिले की चार बेटियों ने एक साथ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। पांचों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक देशवासियों को निराश नहीं होने दिया। मां बोलीं- बेटी को मेहनत का फल मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना की नायब सूबेदार जैस्मिन लंबोरिया के स्वर्ण पदक जीतते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। 25 वर्षीय जैस्मिन की यह उपलब्धि उनके माता-पिता के लिए बेहद खास रही। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली जैस्मिन ने वादा किया था कि इस बार वह पदक का रंग बदलेगी और उसने ऐसा कर दिखाया। खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने बताया कि जैस्मिन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। मां जोगिंद्र कौर ने कहा कि जिस लगन से जैस्मिन ने मेहनत की उसका आज फल मिल गया। साक्षी के जीतते ही खुशी से उछल पड़े परिजन धनाना की बेटी साक्षी का फाइनल मुकाबला देखने के लिए गांव में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। पिता मनोज कुमार ने कहा कि बेटी ने एकतरफा मुकाबला जीतकर सबको खुश कर दिया। मां ने कहा, इस तै तगड़ी खुशी का दिन कै होवैगा जी... बेटी देश के लिए गोल्ड लेकर आई है। बेटी के घर आने पर उसे चूरमा और खीर बनाकर खिलाऊंगी जो उसे बेहद पसंद है। कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश सिंह और भिवानी बॉक्सिंग क्लब के प्रधान कमल सिंह ने कहा कि किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय करना गर्व की बात है। प्रिया को करियर का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण धनाना की मुक्केबाज प्रिया घनघस ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। फाइनल जीतते ही बड़ी स्क्रीन के सामने मैच देख रहे लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा। प्रिया ने अपने करियर का पहला राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक हासिल किया है। कोच नवीन शर्मा ने बताया कि बेटी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। पिता महेंद्र ने कहा कि प्रिया कभी भी अभ्यास में कोताही नहीं करती। हमें बहुत खुशी है कि बेटी ने गोल्ड जीता है। प्रिया चार अगस्त को गांव आएगी तो उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। मां मीरा ने कहा कि बेटी ने पहले ही कहा था, गोल्ड लेकर आऊंगी, घबराना मत। घर आने पर उसे खीर और चूरमा खिलाएंगे। प्रीति घर आएगी तो खिलाएंगे खीर-चूरमा बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार के फाइनल मैच जीतते ही परिजनों और मैच देख रहे खेल प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता सोमबीर ने कहा कि बेटी की सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत है। मुक्केबाजी में कई बार चोट भी लग जाती है। मां-बाप भी घबरा जाते हैं और चोट के डर से बच्चों को इस खेल में भेजने से बचते हैं। मैं कहूंगा कि ऐसा नहीं करना चाहिए। बेटी पिछली बार ओलंपिक में पदक से चूक गई थी। इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए विश्व और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीते। कोच व चाचा विनोद पंवार ने कहा कि प्रीति को मुक्केबाजी के अलावा पेंटिंग का भी शौक है। मां शलीन ने बताया कि बेटी के आने का इंतजार है। उसे अपने हाथों का बना चूरमा और खीर खिलाऊंगी। सचिन ने गांव और देश का नाम रोशन कर दिया सचिन सिवाच के गोल्ड मेडल जीतते ही टीवी पर मुकाबला देख रहे परिजन खुशी से नाच उठे। सचिन की मां सुमन और पिता अनिल सिवाच ने कहा कि बेटे का बचपन से ही मुक्केबाजी की ओर रुझान था और उसने गांव से ही अभ्यास शुरू कर दिया था। दादी सजनी देवी ने कहा कि बेटे ने देश का नाम रोशन कर दिया। घर पहुंचते ही उसके लिए मनपसंद चूरमा तैयार मिलेगा। हम सुबह से ही मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। कोच अनिल टेकराम ने कहा कि भिवानी के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। सचिन की बहन नेहा ने कहा कि गोल्ड जीतकर भाई ने रक्षाबंधन का सबसे बड़ा उपहार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां तेज; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, दो दिन में दूसरा धार्मिक स्थल बना निशाना;video

02 Aug 2026

कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO

02 Aug 2026

टूटी सड़क पर भारत रक्षा दल का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए पौधे;video

02 Aug 2026

आंचलिक विज्ञान नगरी ने ग्रामीण छात्रों के लिए आयोजित की विज्ञान प्रदर्शनी

02 Aug 2026
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों में दहशत;video

02 Aug 2026

धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा: video

02 Aug 2026
विज्ञापन

गाजीपुर में डीएम बोले- कांवड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता, परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा ;video

02 Aug 2026

बैरिकेडिंग पार कर गंगा में उतरे कांवड़िए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, VIDEO

02 Aug 2026

सरयू कटान से त्रस्त दियरांचल के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन; VIDEO

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा से जौनपुर के बाजार भगवा रंग में रंगे, धार्मिक वस्तुओं की बिक्री में उछाल;video

02 Aug 2026

लापरवाही... हाई वोल्टेज पोल के बीच नाला निर्माण;video

02 Aug 2026

Sirmour: खाकी ने थामा युवाओं के सपनों का हाथ, धौलाकुआं में 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग

02 Aug 2026

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों शिक्षकों ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन, VIDEO

02 Aug 2026

सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO

02 Aug 2026

संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े युवक की पिटाई, सड़क पर चले लात-घूंसे, तमाशबीन बनी रही भीड़; VIDEO

02 Aug 2026

सावन में बाबा के दरबार जाने वालों की बढ़ी मुश्किल, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट; VIDEO

02 Aug 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे चैनपुर के नंदलाल ने लगाई फरियाद, डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश; VIDEO

02 Aug 2026

फल की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख; VIDEO

02 Aug 2026

सीसीयू निर्माण को लेकर चतुर्थ श्रेणी आवासों पर चला बुलडोजर, किया ध्वस्त; VIDEO

02 Aug 2026

डॉ. कन्हैया सिंह जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त को मिला साहित्य सम्मान; VIDEO

02 Aug 2026

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, VIDEO

02 Aug 2026

परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगी पढ़ाई की सुविधा, विधायक ने अतिरिक्त कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण; VIDEO

02 Aug 2026

कानपुर: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम

01 Aug 2026

कानपुर: गंदगी के बीच बन रहा था केक, नाले किनारे तैयार हो रहे थे समोसे-कचौड़ी

01 Aug 2026

लखनऊ: घैला पुल पर गोमती में नहाने उतरा किशोर डूबा, तलाश जारी

01 Aug 2026

हापुड़ में दुकान में घुसकर विधवा महिला पर हमला

01 Aug 2026

नूंह में दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

01 Aug 2026

नूंह के रावली में बुचड़खाने के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बदबू और गंदगी से परेशान लोगो

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed