{"_id":"6a6e3afe3628f0674207f4e4","slug":"video-cakes-prepared-amidst-filth-samosas-and-kachoris-made-beside-open-drains-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गंदगी के बीच बन रहा था केक, नाले किनारे तैयार हो रहे थे समोसे-कचौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गंदगी के बीच बन रहा था केक, नाले किनारे तैयार हो रहे थे समोसे-कचौड़ी
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के सात खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। कहीं गंदगी के बीच केक तैयार किया जा रहा था तो कहीं खुले नाले के किनारे समोसे और कचौड़ी बनाई जा रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों का संचालन मौके पर ही बंद करा दिया। एक होटल को नोटिस जारी किया गया। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 10 नमूने भी भरे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सबसे पहले दलेलपुरवा पुलिस चौकी के सामने स्थित बॉम्बे बेकरी पहुंचे तो यहां गंदगी के बीच केक बनता मिला। कर्मचारी बिना हेड कैप, ग्लव्स और एप्रन के खाद्य पदार्थ तैयार कर रहे थे। जांच में प्रतिष्ठान के पास वैध खाद्य पंजीकरण नहीं मिला। टीम ने केक और वनस्पति घी के नमूने लेने के बाद प्रतिष्ठान को सील कर दिया। वहीं लक्ष्मीपुरवा स्थित गोपाला स्वीट हाउस में खुले नाले के किनारे समोसे और कचौड़ी बन रही थीं। नाले में गंदगी डाली जा रही थी और प्रवेश द्वार पर गंदा पानी जमा होने से मक्खियां भिनभिना रही थीं। टीम ने नमूने लेने के साथ ही प्रतिष्ठान का संचालन बंद करा दिया।
चमनगंज स्थित वारसी होटल एंड कैटरर्स में भी कई खामियां मिलीं। कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के भोजन बना रहे थे। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले। तैयार भोजन प्लास्टिक के बर्तनों में रखा था और फ्रिज में खाद्य सामग्री को अखबार से ढककर रखा गया था। विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।