Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
International boxer Narendra Berwal from Saurkhi village in Hansi district will face an English boxer in the final bout tonight.
{"_id":"6a6dec71391a7d782806708b","slug":"video-international-boxer-narendra-berwal-from-saurkhi-village-in-hansi-district-will-face-an-english-boxer-in-the-final-bout-tonight-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी जिले के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ,आज रात फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज से भिड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी जिले के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ,आज रात फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज से भिड़ेंगे
हांसी जिले के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल आज रात फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज से भिड़ेंगे। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। गांव की महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर नरेंद्र की जीत और भारत के लिए स्वर्ण पदक की प्रार्थना की। इस दौरान उनकी माता रोशनी देवी खुशी में झूमती नजर आईं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा गोल्ड मेडल जीतकर गांव, जिले और देश का नाम रोशन करेगा।
आपको बता दे कि करीब 31 वर्षीय नरेंद्र बेरवाल ने सेमीफाइनल में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मुक्केबाज को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। पूरे क्षेत्र को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। इसी महीने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।
नरेंद्र बेरवाल भारतीय सेना की सिग्नल कोर में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उनके पिता जगदीश बेरवाल किसान हैं, जबकि माता रोशनी देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई जोगिंदर बेरवाल हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में गुरुग्राम में तैनात हैं।
पिता जगदीश बेरवाल ने बताया कि मैट्रिक के बाद नरेंद्र का रुझान बॉक्सिंग की ओर बढ़ा। वर्ष 2009 में उन्हें भिवानी बॉक्सिंग अकादमी में कोच देवराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2013 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए।
नरेंद्र बेरवाल ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2012 में फिलीपींस में आयोजित यूथ वर्ल्ड कप में रजत पदक, 2013 में आर्मेनिया में यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक और 2015 के मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिली।
उन्होंने 2023 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। इसके लगभग छह महीने बाद यूरोपियन कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। पिता जगदीश बेरवाल ने कहा कि नरेंद्र ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आज रात फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे।
नरेंद्र बेरवाल की माता रोशनी देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि मेरा बेटा बचपन से ही घी, चूरमा और दूध खाकर बड़ा हुआ है। उसने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आज हमें उस पर बहुत गर्व है। हमें पूरा विश्वास है कि वह गोल्ड मेडल जीतकर गांव, जिले और पूरे देश का नाम रोशन करेगा। उसकी सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सौरखी ने कहा कि नरेंद्र बेरवाल एक बार फिर गांव, जिले और देश का नाम रोशन करेंगे। वह बचपन से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह आज रात फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे।
उन्होंने से मांग की है कि अगर गांव के युवाओं को भी खेलों की बेहतर सुविधाएं, अच्छा प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन मिल जाएं तो हमारे गांव से भी कई और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और सुविधाओं की है।
ग्रामीणों ने भी कहा कि नरेंद्र बेरवाल जैसे खिलाड़ी का उनके गांव से होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र की उपलब्धियों ने सौरखी गांव की पहचान देश-दुनिया में बनाई है और पूरा गांव उनकी जीत के लिए दुआ कर रहा है।
परिवार ने बताया कि अभी नरेंद्र अविवाहित हैं। एशियन गेम्स के बाद अब उनकी शादी की तैयारियां शुरू करने की योजना है। फिलहाल पूरा परिवार, गांव और क्षेत्र के लोग आज रात होने वाले फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनकी जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।