{"_id":"6a6d91e0e95d00e3f001db45","slug":"video-una-pwd-office-waterlogging-road-safety-drainage-issue-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर जलभराव और पेड़ों की शाखाओं से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर जलभराव और पेड़ों की शाखाओं से बढ़ा हादसों का खतरा
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:57 AM IST
Link Copied
अंब क्षेत्र के होशियारपुर–नैहरियां मार्ग पर स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय और रेस्ट हाउस के बाहर जलभराव, कीचड़ और अव्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बंद पड़ी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे लंबे समय से सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव के कारण वाहन खड़े करने में दिक्कत होती है और कई बार वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्ट हाउस में समय-समय पर विधायक, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी आते हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्यालय के बाहर की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
एक अन्य समस्या सड़क किनारे लगे पेड़ों की फैली शाखाएं हैं, जो भारी वाहनों की आवाजाही में बाधा बन रही हैं। कई वाहन इन शाखाओं से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन शाखाओं पर बैठे बंदर भी वाहनों की टक्कर से नीचे गिरकर घायल हो जाते हैं और कई मामलों में उनकी मौत भी हो चुकी है। ऐसे में यह समस्या सड़क सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण से भी जुड़ गई है।
स्थानीय निवासी वरिंदर कुमार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से नाली की सफाई, स्थायी जल निकासी व्यवस्था तथा पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि हादसों और वन्यजीवों की मौत जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।