Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Student attendance at DTU will be recorded via AI classroom app
{"_id":"6a6cd6bd0e74536ec100fd82","slug":"video-student-attendance-at-dtu-will-be-recorded-via-ai-classroom-app-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीटीयू में छात्रों की उपस्थिति एआई क्लासरूम ऐप से होगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीटीयू में छात्रों की उपस्थिति एआई क्लासरूम ऐप से होगी दर्ज
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने छात्रों की उपस्थिति दर्ज से लेकर मूल्यांकन करने सहित दूसरी गतिविधियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) क्लासरूम टूल के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। यह पहल विश्वविद्यालय को डिजिटल बनाने के लिए की गई है।
विश्वविद्यालय ने एआई क्लासरूम ऐप के इस्तेमाल को लेकर समिति का गठन किया था। जिसका सभी विभागों में सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया गया है। अब सभी विभागों में इसे लागू करने के निर्देश दे दिए गए है। छात्रों की उपस्थिति एआई क्लासरूम मंच के माध्यम से दर्ज की जाएगी। इसमें छात्रों के निरंतर मूल्यांकन के लिए प्रश्नोत्तरी और अंकों का प्रकाशन भी होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने क्यूआर कोड भी जारी किया है।
डीटीयू ने छात्रों से अपील की है कि वह नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करें और समय रहते आवश्यक मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह कदम कैंपस में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में उठाया गया एक प्रयास है। क्यूआर कोड आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू होने के बाद कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और तकनीक आधारित हो जाएगी।
इससे उपस्थिति रिकॉर्ड का डिजिटल प्रबंधन आसान होगा, फर्जी उपस्थिति की संभावना कम होगी और शिक्षकों को भी रिकॉर्ड तैयार करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही छात्रों की उपस्थिति का डेटा रियल टाइम में उपलब्ध हो सकेगा, जिससे अकादमिक निगरानी अधिक प्रभावी बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।