Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
High alert in Sonipat following a threat from a Khalistani organization; court complex evacuated and searched.
{"_id":"6a6c88e30485012d300ff954","slug":"video-high-alert-in-sonipat-following-a-threat-from-a-khalistani-organization-court-complex-evacuated-and-searched-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: खालिस्तानी संगठन की धमकी से सोनीपत में हाई अलर्ट, अदालत परिसर को खाली कराकर ली गई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: खालिस्तानी संगठन की धमकी से सोनीपत में हाई अलर्ट, अदालत परिसर को खाली कराकर ली गई तलाशी
खालिस्तानी संगठन के नाम से आए एक धमकी भरे ई-मेल ने शुक्रवार को सोनीपत जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। ई-मेल में उपायुक्त कार्यालय और जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर अदालत परिसर को खाली कराकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार धमकी भरा ई-मेल 'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया है। मेल में सोनीपत जिला अदालत और उपायुक्त कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। साथ ही सीजेपी के छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग भी की गई है। फिलहाल पुलिस ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की तकनीकी जांच कर रही है।
धमकी की सूचना मिलते ही जिला पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। अदालत परिसर में मौजूद लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया और परिसर की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने भवन के भीतर और आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
उधर, शुक्रवार को अवकाश होने के कारण उपायुक्त कार्यालय पहले से ही बंद था, जिससे वहां लोगों की आवाजाही नहीं थी। इसके बावजूद प्रशासन ने कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
एसीपी राजदीप मोर का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर जांच की जा रही है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। साथ ही, जिले के महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके उद्देश्य का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।