{"_id":"6a6c15771060dca8a70199ce","slug":"video-landslides-disrupted-traffic-on-the-yamunotri-highway-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन से यातायात ठप,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन से यातायात ठप,
Renu Saklani
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:54 AM IST
यमुनोत्री घाटी में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से शुक्रवार तड़के से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हाईवे को दोबारा खोलने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं। उधर, लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी क्षेत्र में नदी का पानी बढ़कर कुछ होटलों की पहली मंजिल तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि यमुना नदी का बहाव फिलहाल अपने मुख्य मार्ग से ही हो रहा है और नदी ने नई धारा नहीं बनाई है। इससे स्यानाचट्टी में किसी बड़े नुकसान की आशंका फिलहाल टलती नजर आ रही है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि हाईवे को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।