{"_id":"6a6b8715a308eebe980abe18","slug":"scuffle-between-hindu-yuva-sangathan-activists-and-police-in-puwayan-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पुवायां में हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, सड़क पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पुवायां में हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, सड़क पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Jul 2026 10:47 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले रोड की मरम्मत न होने पर पैदल शाहजहांपुर जा रहे हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। हिंदू युवा संगठन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देकर कई समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई थी।
समाधान नहीं होने पर 27 जुलाई को पुवायां से शाहजहांपुर पैदल मार्च की चेतावनी दी थी। 26 जुलाई को एसडीएम और सीओ ने थाने में संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा के साथ वार्ता कर कुछ समस्याओं का समाधान करा दिया था, लेकिन शाहजहांपुर से लेकर खुटार तक कई स्थानों पर रोड खराब होने और इससे कांवड़ियों को दिक्कतों के मामले का समाधान नहीं हो सका था। रोड मरम्मत की मांग को लेकर कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को राजीव चौक पर एकत्र हुए और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद कार्यकर्ता पैदल शाहजहांपुर के लिए निकल पड़े। पुवायां कस्बे में मोहम्मदी मोड़ के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। जानकारी पाकर एसडीएम सदानंद सरोज मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता घर लौट गए।
एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज ने कहा कि संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया है, जिस पर पहले से ही पत्राचार किया जा चुका है। पुवायां से बड़ागांव तक गड्ढे भरने का काम चल रहा है। मीट की दुकानें बंद कराने की मांग थी, जो पहले ही बंद कराई जा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।