{"_id":"6a6b368800c77fa0cf00732d","slug":"video-hamirpur-coaching-institutes-safety-standards-sdm-ultimatum-one-month-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: निजी कोचिंग संस्थानों को प्रशासन का अल्टीमेटम, एक माह में पूरे करें सुरक्षा मानक, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: निजी कोचिंग संस्थानों को प्रशासन का अल्टीमेटम, एक माह में पूरे करें सुरक्षा मानक, नहीं तो होगी कार्रवाई
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:03 PM IST
Link Copied
विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमीरपुर जिला प्रशासन ने निजी एकेडमिक एवं कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिले में संचालित 18 निजी कोचिंग संस्थानों के औचक निरीक्षण में किसी भी संस्थान द्वारा सरकार और सर्वोच्च न्यायालय के निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन नहीं पाए जाने पर प्रशासन ने सभी संस्थानों को एक माह का अल्टीमेटम जारी किया है।
एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि सभी कोचिंग संस्थानों को अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, आपातकालीन निकास, आवश्यक दस्तावेज और अन्य सुरक्षा मानकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि एक माह बाद भी नियमों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत अन्य शहरों में कोचिंग संस्थानों में हुई आगजनी जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए हमीरपुर प्रशासन ने यह विशेष अभियान चलाया है। निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण नहीं पाए गए।
एसडीएम ने बताया कि अभी तक केवल एक संस्थान ने अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं, लेकिन उनमें भी कई कमियां पाई गई हैं। इसके अलावा कुछ कोचिंग संस्थान मॉल और अन्य व्यावसायिक भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां सुरक्षा मानकों की विशेष जांच की जा रही है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला केवल उन्हीं कोचिंग संस्थानों में करवाएं, जहां सुरक्षा के सभी आवश्यक और मानक अनुरूप इंतजाम उपलब्ध हों। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी संस्थान तय समय के भीतर आवश्यक सुधार कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।