{"_id":"6a6ad9af58e09abc97014a80","slug":"video-bsa-taught-computer-lesson-to-children-at-government-school-in-mamura-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: ममूरा के सरकारी स्कूल में BSA ने बच्चों को पढ़ाया कंप्यूटर का पाठ, व्यवस्थाओं का जायजा, रेकॉर्ड जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: ममूरा के सरकारी स्कूल में BSA ने बच्चों को पढ़ाया कंप्यूटर का पाठ, व्यवस्थाओं का जायजा, रेकॉर्ड जांचे
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:27 AM IST
Link Copied
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को ममूरा स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न सिर्फ स्कूल की व्यवस्थाओं को परखा, बल्कि बच्चों के बीच समय बिताकर उन्हें पढ़ाया भी। बीएसए ने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई का स्तर जाना।
उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर का बेसिक पाठ पढ़ाया और तकनीक के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से गिनती सुनी और गणित से जुड़े कई सवाल पूछे। सवालों के सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके लिए तालियां भी बजाई गईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के रिकॉर्ड, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने शिक्षकों से पढ़ाई की स्थिति और बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि स्कूल में छह नए कक्षों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे विद्यार्थियों को बैठने की समस्या से राहत मिलेगी। अभी तक जगह की कमी के कारण कुछ बच्चों को हॉल में बैठना पड़ रहा है। नए कक्षों के शुरू होने के बाद सभी कक्षाएं बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।