{"_id":"6a6a3c49482c6f53180343dc","slug":"video-young-man-shot-young-woman-leaving-her-injured-then-shot-himself-and-died-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवक ने युवती को गोली मारी, घायल.. खुद को भी मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवक ने युवती को गोली मारी, घायल.. खुद को भी मारी गोली, मौत
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक ने पहले युवती को दो गोली मारी। गोली लगने से युवती घायल हो गई। उसके बाद युवक ने खुद को दो गोली मारी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शिवलोकपुरी निवासी आदित्य कुमार एक महिला मित्र अनुष्का के साथ डिफेंस एंक्लेव के जोनल पार्क के पास पहुंचा था। यहां उसकी युवती से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। 10 मिनट तक दोनों के बीच कहासुनी चलती रही। इसके बाद युवक ने पिस्तौल निकाल कर युवती के सिर पर दो गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती घायल होकर जमीन पर गिर गई। वहीं युवक ने भी खुद को दो गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को अपनी पुलिस वैन से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।