{"_id":"6a69eca9701985c19e00c2ad","slug":"video-kanpur-teenager-takes-his-own-life-over-a-trivial-matter-shock-grips-the-area-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मामूली बात पर किशोर ने फंदा लगाकर जान दी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मामूली बात पर किशोर ने फंदा लगाकर जान दी, मचा कोहराम
बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारा गांव में अनमोल शर्मा (16) ने सिर्फ इस बात पर फंदा लगाकर जान दी कि उसकी दादी कुषमा ने उसे पापड़ भूजने से रोक दिया। घटना के वक्त पिता प्रेमशंकर शहर काम से गए थे। पिता प्रेमशंकर ने बताया कि अनमोल 11वीं का छात्र था। मां खुशबू 4 साल पहले तीन बच्चों को छोड़कर किसी और व्यक्ति के साथ सहमति सम्बंध में रह रही है। जानकारी के मुताबिक दोपहर को अनमोल पापड़ भूज रहा था और उसकी दादी कुषमा ने सिर्फ इतना कहा कि अभी पापड़ न भूनो हम शाम को भून देंगे। इसी बात ने नाराज अनमोल ने दादी के सिर पर थाली फेंक कर मार दी और खुद को कमरे में बंद कर दिया। सबने सोचा कि वह सो गया है लेकिन जब छोटी बहन अभिलाषा ने खिड़की से देखा तो अनमोल छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर दरवाजा खोला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।फिलहाल खबर लिखे जाने तक बिठूर पुलिस फॉरेसिंक टीम का इंतजार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।