Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Rotten wheat supplied to ration depots in Fatehabad is emitting a foul odor and contains stones.
{"_id":"6a69986fb9fdd07709063bcb","slug":"video-rotten-wheat-supplied-to-ration-depots-in-fatehabad-is-emitting-a-foul-odor-and-contains-stones-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में राशन डिपुओं पर भेजा सड़ा हुआ गेहूं मार रहा बदबू, रोड़े भी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में राशन डिपुओं पर भेजा सड़ा हुआ गेहूं मार रहा बदबू, रोड़े भी बने
गरीबों को दिए जाने वाले राशन को लेकर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने डिपूओं पर ऐसा गेहूं भेज दिया जिसे खाना तो दूर उसके बदबू ने डिपू संचालकों को परेशान कर दिया। डिपूओं पर प्रशासन ने सड़ा हुआ गेहूं भेजा है। सितंबर माह में दिए जाने वाले गेहूं की सप्लाई करीब डेढ़ माह पहले ही शुरू कर दी गई है।
डिपूओं पर आए खराब गेहूं को लेकर संचालकों ने लेने से मना कर दिया है। मंगलवार को डिपू संचालक जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचे और दो टूक का कहा कि सड़ा हुआ गेहूं नहीं लेंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जहां गेहूं की सप्लाई पहुंच चुकी है वहां से वापस मंगवाया जाएगा।
गोदाम खाली करने के लिए विभाग निकाल रहा स्टॉक
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से जिले के डिपूओं पर सितंबर माह का स्टॉक भेजा जा रहा है। विभाग पहले जुलाई और अगस्त माह का राशन भेज चुका है। डिपू संचालकों का कहना है कि उनके पास इतनी जगह नहीं होती है कि वह दो-दो माह का एक साथ स्टॉक कर लें।
खराब गेहूं से कार्ड धारक करते है लड़ाई
डिपू संचालकों का कहना है कि हर बार गेहूं की गुणवता खराब होती है। इस बार ज्यादा खराब है। खराब गेहूं को लेकर राशन कार्ड धारक लड़ाई करते है। खराब गेहूं को लेकर धारक उन्हें जिम्मेदार ठहराते है।
जिले में ये है स्थिति
राशन डिपू - 366
लाभार्थी - 6,35,732
ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने कहा कि डिपूओं पर सितंबर और अक्तूबर माह की सप्लाई गेहूं की भेजी जा रही है। जो गेहूं है वह खराब है और इसको लेकर अधिकारियों से मिले है। अधिकारियों का कहना है कि गेहूं को बदल दिया जाएगा। गेहूं पूरी तरह से सड़ा हुआ है।
सप्लाई के दौरान कई बार एक-आधे बैग में खराब गेहूं आ जाता है, इसको लेकर निर्देश दे रखे है कि कहीं अगर दिक्कत है तो बदला जाएगा। डिपू संचालक मिले थे, उनके कुछ और समस्या थी, जिस पर चर्चा की गई है। -कुशल पाल बुरा, डीएफएससी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।