{"_id":"6a68dafa1016a9d7860f0226","slug":"video-narnaul-unreserved-special-train-to-run-between-rewari-and-ringas-on-july-29-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
नारनौल। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 29 जुलाई को रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का लाभ रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और सीकर क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 29 जुलाई को सुबह 11:00 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रींगस से दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। रेलवे के अनुसार इस स्पेशल रेलसेवा में आठ साधारण श्रेणी तथा दो गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष रेलसेवा का लाभ उठाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।