{"_id":"6a688509e1f457e4f00c88c7","slug":"video-massive-fire-in-two-shops-at-jind-cloth-market-due-to-short-circuit-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से जींद क्लॉथ मार्केट की दो दुकानों में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से जींद क्लॉथ मार्केट की दो दुकानों में भीषण आग
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
जींद। शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। आग सदाबहार क्लॉथ हाउस और विजय बागड़ी टेलर लेस की दुकान में लगी। आग पर जब काबू पाया गया तब तक दुकानों में रखा कपड़ा, लेस और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकानदार जगदीश और विजय बागड़ी ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद दो गाड़ियों को और बुलाया गया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान लगभग जल चुका था। हालांकि दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया। जिला व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने जिला प्रशासन और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से दुकानदारों को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आग से दोनों व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है और बिना सरकारी मदद के दोबारा कारोबार शुरू करना मुश्किल होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।