{"_id":"6a67936bc83d26f6d90ad557","slug":"video-road-related-issues-raised-during-the-public-hearing-held-at-the-collectorate-auditorium-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में उठे सड़क के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में उठे सड़क के मुद्दे
अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:50 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। अगरून बैंड-आंवलाघाट सड़क सालों पहले कट गई। अब तक इसकी विधिवत स्वीकृति नहीं मिली है जो हैरानी की बात है। विधिवत स्वीकृति नहीं मिलने से इस सड़क पर डामरीकरण नहीं हो रहा है। यह कहा जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में सड़क और पुलों के मुद्दे छाए रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि तुलानी-चंडिकाघाट सड़क पर रामगंगा में प्रस्तावित 80 मीटर स्पान का पुल वर्ष 2006 में स्वीकृत हो गया था। अब तक पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने पुल निर्माण के लिए जल्द वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की। उन्होंने बेड़ीनाग-रीठा रैतोली-मुवानी सड़क के पांच किलोमीटर हिस्से का जल्द निर्माण शुरू करने को कहा। वहीं देवलथल क्षेत्र के लोगों ने जर्जर हो चुकीं मेलापानी, उड़ई, हरिनंदा मंदिर, मरौठ सड़कों के सुधारीकरण की मांग की।लुमती, घरूड़ी, मनकोट, बांसबगड़ के ग्रामीणों ने गोदी नदी में बनी ट्रालियों के पास विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टिनशेड बनाने की मांग की। एडीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।