Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Amidst special preparation for Kanwar Yatra in Noida Sector 14 hall with capacity of 750 will be reserved
{"_id":"6a6735c3a2b48b3c260c3aa8","slug":"video-amidst-special-preparation-for-kanwar-yatra-in-noida-sector-14-hall-with-capacity-of-750-will-be-reserved-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों पर, 750 क्षमता का हॉल रहेगा आरक्षित; बढ़ाई गईं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों पर, 750 क्षमता का हॉल रहेगा आरक्षित; बढ़ाई गईं सुविधाएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 04:17 PM IST
Link Copied
सावन माह के साथ शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रमुख पड़ावों में शामिल सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर परिसर में भी शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां करीब 50 प्रतिशत टेंट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है और अगले दो दिनों में पूरा शिविर तैयार होकर शुरू हो जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 750 लोगों की क्षमता वाला हॉल भी कांवड़ियों के विश्राम के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
शिविर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए पक्की सड़क तैयार की गई है। वहीं नोएडा प्राधिकरण ने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने का कार्य भी शुरू कर दिया है, ताकि रात के समय कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों का कहना है कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन और प्राधिकरण के सहयोग से इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।