Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A speeding car crashed into the BRTS railing in Amritsar; iron grilles pierced through the vehicle.
{"_id":"6a66cff056a0b3a8cc0a2802","slug":"video-a-speeding-car-crashed-into-the-brts-railing-in-amritsar-iron-grilles-pierced-through-the-vehicle-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में तेज रफ्तार कार बीआरटीएस रेलिंग से टकराई, लोहे के ग्रिल कार के आर-पार हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में तेज रफ्तार कार बीआरटीएस रेलिंग से टकराई, लोहे के ग्रिल कार के आर-पार हुए
अमृतसर में खालसा कॉलेज गेट नंबर-4 के बाहर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीआरटीएस की रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि रेलिंग के लोहे के ग्रिल कार के आर-पार हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। इसी कारण वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे बीआरटीएस रेलिंग से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी राहगीर या वाहन सवार के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का दावा है कि चालक ने शराब पी रखी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।