{"_id":"6a665163b3a5f3fbde0ec6c1","slug":"video-kanpur-dcp-west-issues-instructions-for-the-speedy-disposal-of-cases-related-to-the-cm-dashboard-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के संबंध में विवेचकों के साथ बैठक में कहा कि मुकदमों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय रावतपुर में आयोजित बैठक में डीसीपी वेस्ट ने सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी साक्ष्य संकलन तथा प्रत्येक प्रकरण में विधिक प्रक्रिया का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। सभी विवेचक अपने प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। इससे अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी अभियोजन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।