Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire breaks out at an electronics showroom due to a short circuit

कानपुर: शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू, लाखों का माल जला

Mon, 09 Nov 2026 06:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Nov 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire breaks out at an electronics showroom due to a short circuit
आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला

बर्रा आठ में सोमवार रात शार्ट सर्किट से मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते आग बुझा दिए जाने से मकान की ऊपरी मंजिल तक लपटें नहीं पहुंच सकीं और गृहस्थी का सामान सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन


बर्रा-आठ निवासी सुरेंद्र सिंह की घर में ही सरदार जी मोबाइल वाले के नाम से इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। सुरेंद्र ने बताया कि सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद वह परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद दुकान में आग लगने की सूचना मिली। आनन-फानन में घर पहुंचे तो दुकान धू-धूकर जल रही थी।  इस बीच सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। सुरेंद्र ने बताया कि आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed