{"_id":"6a65fe25911f7e52a605eb08","slug":"video-meerut-atul-pradhan-urges-girls-to-pursue-success-on-daksh-prajapati-jayanti-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दक्ष प्रजापति जयंती पर अतुल प्रधान का छात्राओं से आह्वान: जिद करनी है तो कामयाब होने की करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दक्ष प्रजापति जयंती पर अतुल प्रधान का छात्राओं से आह्वान: जिद करनी है तो कामयाब होने की करो
दक्ष प्रजापति जयंती पर रविवार को दौराला स्थित रॉयल फार्म हाउस में प्रजापति समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया।
‘जिद करनी है तो कामयाब होने की करो’
मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जिद ही पालनी है तो कामयाब होने की जिद पालो। अपने अधिकार पाने की जिद करो और डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर व वैज्ञानिक बनने का लक्ष्य तय करो।
उन्होंने कहा कि जिस घर की बेटी शिक्षित हो जाती है, उस परिवार की सात पीढ़ियों का भविष्य संवर जाता है। बेटियों की शिक्षा समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है।
छह साल से लगातार मना रहे दक्ष प्रजापति जयंती
अतुल प्रधान ने कहा कि वह पिछले छह वर्षों से लगातार दक्ष प्रजापति जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही हैं। यदि उनकी सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण की पहल ने दूसरों को भी सोचने पर मजबूर किया है। अब इससे नीचे कुछ दिया नहीं जा सकता और इससे ऊपर स्कूटी आती है।
इस दौरान अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में विजयपाल, अनिल, नीटू, बाबर, अंकित, मनोज, शौकेंद्र, पिंटू, प्रवीण, मुन्नू, नरवीर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।