{"_id":"6a65c25aaea71ec448053f49","slug":"meerut-truck-carrying-dust-overturns-after-losing-control-three-people-injured-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जटोली कट पर डस्ट से भरा ट्रक पलटा, सड़क किनारे खड़े तीन लोग घायल, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जटोली कट पर डस्ट से भरा ट्रक पलटा, सड़क किनारे खड़े तीन लोग घायल, हाईवे पर लगा जाम
Sun, 26 Jul 2026 01:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:47 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जटोली कट के पास डस्ट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
ट्रक पलटने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जटोली कट के पास रविवार को डस्ट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़े तीन लोग ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन
नियंत्रण खोने से पलटा ट्रक
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह डस्ट से भरा ट्रक मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की तरफ आ रहा था। जटोली कट के पास अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय सड़क किनारे खड़े तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए और घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: दो दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए घायल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। सीओ दौराला ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।