फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Focus on Clearing Obstacles in Steeplechase, Speed and Endurance Crucial in 5000m: Parul Chaudhary

Interview: पारुल चौधरी बोलीं-स्टीपलचेज में बाधाएं दूर करने पर फोकस, 5000 मीटर में गति और धैर्य जरूरी

Sun, 26 Jul 2026 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट पारुल चौधरी कॉमनवेल्थ गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि स्टीपलचेज में तकनीक और बाधाएं पार करना, जबकि 5000 मीटर में गति और धैर्य अहम है।

विज्ञापन
Meerut: Focus on Clearing Obstacles in Steeplechase, Speed and Endurance Crucial in 5000m: Parul Chaudhary
पारुल चौधरी, एथलीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट पारुल चौधरी ने कहा कि स्टीपल चेज में तकनीक पर ध्यान देना और बाधाओं को दूर करना अहम है। 5000 मीटर दौड़ के लिए गति और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। वह इन दोनों इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पूरी तैयारी है। वह देश के लिए पदक लेकर ही आएंगी।

विज्ञापन


पारुल चौधरी ग्लासगो स्कॉटलैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनका लक्ष्य दोनों स्पर्धाओं में ही सर्वश्रेष्ठ देकर पदक जीतना है। यह दोनों इवेंट एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
विज्ञापन


इनकी तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि यह सही है कि दोनों स्पर्धाएं अलग-अलग तरह की हैं। स्टीपलचेज में तकनीक और बाधाओं को सही तरीके से पार करना सबसे अहम होता है जबकि 5000 मीटर दौड़ में गति और धैर्य सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दो दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन में विशेष रणनीति तैयार की है। इसके तहत अभ्यास किया है। फिटनेस बनाए रखने के लिए वह नियमित अभ्यास, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम पर विशेष ध्यान देती हैं। कड़े मुकाबलों के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना भी बहुत जरूरी है। यदि प्रदर्शन अच्छा रहेगा तो पदक की संभावना मजबूत हो जाएगी। फिलहाल उनका ध्यान कॉमनवेल्थ गेम्स पर है। इसके बाद सितंबर में वह एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

29 और 30 को स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगी
पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज में वह 29 जुलाई की रात 11 बजे हिस्सा लेंगी। इसके अलावा 30 जुलाई को वह 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रात 11 से 2 के बीच ही प्रतिभाग करेंगी। यहां मेरठ वासियों को भी उनसे इन दोनों स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद है। 

उपलब्धियां और उपाधियां व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ
 1500 मीटर : 4:18.80 (गुवाहाटी 2018)
 3000 मीटर : 8:57.19 एनआर (लॉस एंजिलिस 2022)
 3000 स्टीपलचेज : 9:12.46 एनआर (एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप)
 5000 मीटर : फ्रांस में आयोजित प्रतियोगिता में 15 मिनट 4.26 सेकंड के साथ नेशनल रिकॉर्ड
 अर्जुन अवार्ड- 2023
 रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2023
 
पदक रिकॉर्ड
 स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी
 रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed