{"_id":"6a65ad6a59b05f502703f9ac","slug":"video-kargil-vijay-diwas-2026-una-shaheed-memorial-ram-prasad-tribute-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2026: ऊना में कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर जुटे प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas 2026: ऊना में कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर जुटे प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व सैनिक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:17 PM IST
Link Copied
27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को ऊना जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का परिचय देकर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी।
उन्होंने युवाओं से भारतीय सेना और अन्य सशस्त्र बलों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्र सेवा का आह्वान किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि प्रशासन सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और सैनिक परिवारों को हरसंभव सहयोग देगा।
श्रद्धांजलि समारोह में कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके ऊना जिले के कोटला खुर्द निवासी सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) राम प्रसाद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युद्ध के वे पल आज भी उनकी स्मृतियों में ताजा हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुर्गम पहाड़ियों, कठिन मौसम और लगातार दुश्मन की गोलाबारी के बीच भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस के साथ मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि कई साथियों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
समारोह में पूर्व सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।