Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
A developed India will be built through the character and skills of the youth: CM; 160 meritorious students and sportspersons honored at 'Utkarsh-2026'.
{"_id":"6a64e792bd83b296ce01e788","slug":"video-a-developed-india-will-be-built-through-the-character-and-skills-of-the-youth-cm-160-meritorious-students-and-sportspersons-honored-at-utkarsh-2026-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: युवाओं के चरित्र और कौशल से बनेगा विकसित भारत: सीएम, उत्कर्ष-2026 में 160 मेधावियों व खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: युवाओं के चरित्र और कौशल से बनेगा विकसित भारत: सीएम, उत्कर्ष-2026 में 160 मेधावियों व खिलाड़ियों का सम्मान
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरु नानक खालसा कॉलेज में आयोजित उत्कर्ष-2026 कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और युवाओं का सम्मान करते हुए कहा कि डिग्री आपकी शिक्षा का प्रमाण है, लेकिन आपका चरित्र ही आपके पूरे जीवन की पहचान बनता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ज्ञान के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाएं और विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 160 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा लहराने में प्रदेश के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में मॉडल संस्कृति कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं और डिजिटल कॉलेज की शुरुआत भी जल्द की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अब तक 1.83 लाख युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं विदेशों में सुरक्षित रोजगार के लिए लाखों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया गया है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2000 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही हैं। खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, बेहतर सुविधाएं और सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे हरियाणा खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है।
इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री ने शहर के मटका चौक से आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में करीब डेढ़ लाख प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मैराथन में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन ही विकसित समाज की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।