Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers in Yamunanagar to hold a 'mahapanchayat' today; they are unhappy with the ₹15 hike in sugarcane prices

हरियाणा: यमुनानगर में किसान आज करेंगे महापंचायत, गन्ने के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी से नाराज

Fri, 13 Nov 2026 10:54 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 13 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

संजू गुंदियाना ने कहा कि किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होना होगा। महापंचायत में गन्ने के भाव में पर्याप्त बढ़ोतरी की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। किसान नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद आगे के कार्यक्रम घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Farmers in Yamunanagar to hold a 'mahapanchayat' today; they are unhappy with the ₹15 hike in sugarcane prices
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गन्ने के दाम में प्रदेश सरकार की ओर से की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से किसान संतुष्ट नहीं हैं। इसे मामूली बढ़ोतरी बताते हुए भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने आज यमुनानगर स्थित सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में महापंचायत बुलाई है। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी विशेष रूप से शामिल होंगे और किसानों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की सभी शुगर मिलों को बंद करने यानी तालाबंदी करने का निर्णय भी किसानों की आपसी सहमति से लिया जा सकता है। महापंचायत को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेशभर के किसानों को पहुंचने का आह्वान
भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि महापंचायत में हरियाणा की सभी शुगर मिलों से जुड़े किसानों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। प्रदेशभर के किसान सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में पहुंचना शुरू हो गए हैं। महापंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने के भाव में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, लेकिन यह किसानों की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। खेती पर लगातार खर्च बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने के भाव को लेकर तय होगी आंदोलन की दिशा
संजू गुंदियाना ने कहा कि किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होना होगा। महापंचायत में गन्ने के भाव में पर्याप्त बढ़ोतरी की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। किसान नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद आगे के कार्यक्रम घोषित किए जा सकते हैं। महापंचायत में शुगर मिलों की तालाबंदी को लेकर भी अहम फैसला होने की संभावना है। यदि किसान इस प्रस्ताव पर सहमत होते हैं तो प्रदेश की सभी शुगर मिलों के कामकाज पर इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में आज होने वाली महापंचायत को गन्ना मूल्य आंदोलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed