Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   scout op mother requested not to believe on bigg boss 20 promo by sending voice note

बिग बॉस 20: बेटे के बचाव में उतरीं स्काउट ओपी की मां, प्रोमो को बताया अधूरा सच; जानें क्या की फैंस से अपील

Fri, 13 Nov 2026 05:19 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

  • ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो ने फैंस समेत प्रतिभागियों के घरवालों को भी परेशान कर दिया है। 
  • घर के अंदर स्काउट ओपी की हालत देख उनकी मां का वायस नोट सामने आया है। 
  • उन्होंने प्रोमो को गलत तरीके से दिखाने की बात भी की है। 
  • पढ़िए क्या बोलीं स्काउट ओपी की मां शशिस्मिता सिंह…

विज्ञापन
scout op mother requested not to believe on bigg boss 20 promo by sending voice note
स्काउट ओपी और उनकी मां शशिस्मिता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो से शो के प्रतिभागी स्काउट ओपी के घरवाले काफी नाराज हैं। गेमर की मां शशिस्मिता सिंह का एक वाइस नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दर्शकों से सिर्फ प्रोमो देखकर राय न बनाने की अपील की। 

विज्ञापन


स्काउट ओपी पर क्या बोलीं मां?
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में स्काउट ओपी भावनात्मक रूप से काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो में आम्रपाली और लव गिल के बीच की बहस भी दिखाई गई है। इस सब पर स्काउट की मां शशिस्मिता सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘एक मां के तौर पर, मैं अपना नजरिया साझा करना चाहूंगी। जब शो के होस्ट सलमान सर का एडिट किया हुआ प्रोमो जारी किया गया, तो उन्हें खुद आगे आकर दर्शकों को समझाना पड़ा कि एक अधूरा प्रोमो कैसे गलत धारणा पैदा कर सकता है।’

विज्ञापन
Trending Videos

scout op mother requested not to believe on bigg boss 20 promo by sending voice note
स्काउट ओपी, काशवी और लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शो के बाहर बेटे की अलग जिंदगी 
इस वाइस नोट में आगे स्काउट की मां ने कहा, ‘आज मेरे बेटे के साथ भी वही सब होते देखना बेहद दर्दनाक है। शो से बाहर, उसकी अपनी एक अलग जिंदगी है। उसका करियर है, निजी रिश्ते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य है। उसने कई बार स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा है और अपने रिश्तों से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया है। इसके बावजूद, वही मुद्दे बार-बार अलग-अलग तरीकों से सामने आ रहे हैं।’

विज्ञापन

scout op mother requested not to believe on bigg boss 20 promo by sending voice note
स्काउट ओपी - फोटो : सोशल मीडिया

लव से झगड़े के बाद उठाया बड़ा कदम 
‘बिग बॉस 20’ के हालिया प्रोमो में स्कॉउट ओपी ने लव से हुए विवाद के बाद अपने सिर के बाद शेव कर दिए थे। इसके साथ ही वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गए। उनकी यह हालत देख आम्रपाली दुबे और डीएसए ने इस सब का जिम्मेदार लव गिल को ठहराया। आम्रपाली ने लव से कहा कि वह स्काउट ओपी को पागल कर देंगी। इसके जवाब में लव ने कहा कि उन्हें पता है स्काउट का ब्रेन वॉश कौन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed