Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   scout op shattered in front of yungdsa while amrapali slammed love gill for her relationship

बिग बॉस 20: ‘तेरी वजह से लड़का पागल हो गया’, आम्रपाली ने किसे मारा ताना? स्काउट को दर्द में यंग ने दिया सहारा

Fri, 13 Nov 2026 04:43 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

  • ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी के रोज नए झगड़े रहे हैं। 
  • मगर हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। 
  • जहां दुश्मनी भूल डीएसए ने स्काउट को गले लगाया वहीं आम्रपाली ने लव को जमकर फटकारा। 
  • पढ़िए बिग बॉस के नए प्रोमो ने किसने लिया मुद्दे का मजा और किसके लिए बना यह सब सजा….

विज्ञापन
scout op shattered in front of yungdsa while amrapali slammed love gill for her relationship
'बिग बॉस 20' में यंग डीएएस, लव गिल, स्काउट ओपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों ‘बिग बॉस 20’ में स्कॉउट ओपी और यंग डीएसए के बीच तगड़ा विवाद हुआ। इसके बाद लव गिल से किया मजाक स्काउट पर भारी पड़ा। इससे ओपी काफी आहत हैं। गेमर की यह हालत देखकर आम्रपाली दुबे और डीएसए ने लव पर कई आरोप लगाए, जिससे लव और आम्रापाली के बीच तीखी बहस हुई। 

विज्ञापन

शो के प्रोमो में भिड़े आम्रपाली और लव 
‘बिग बॉस 20’ के हालिया प्रोमो में स्कॉउट ओपी ने लव से हुए विवाद के बाद अपने सिर के बाल शेव कर दिए थे। इसके साथ ही वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गए। उनकी यह हालत देख आम्रपाली दुबे और डीएसए ने इस सब का जिम्मेदार लव गिल को ठहराया। आम्रपाली ने लव से कहा कि वह स्काउट ओपी को पागल कर देंगी। इसके जवाब में लव ने कहा कि उन्हें पता है स्काउट का ब्रेन वॉश कौन कर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

scout op shattered in front of yungdsa while amrapali slammed love gill for her relationship
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

शिकवे भूल गले मिले डीएसए
बीते एपिसोड में यंग डीएसए और स्काउट ओपी की 60 दिन पुरानी दोस्ती खतरे में नजर आई। जब एक बहस के बीच स्काउट ने यंग को धक्का मार दिया। इसकी सजा भी बिग बॉस द्वारा गेमर को दी गई। मगर स्काउट के टूटने पर अपने शिकवे शिकायतें दरकिनार कर रैपर अपने दोस्त के गले लगे। यंग को देख स्काउट भी अपने आंसू रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

scout op shattered in front of yungdsa while amrapali slammed love gill for her relationship
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality

यूजर्स भी दे रहे लव को दोष 
‘बिग बॉस 20’ के इस प्रोमो का सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई। दर्शकों ने लव को घर से बेघर करने तक की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लास्ट लाइन सही बोली आम्रपाली जी ने’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘माफ करना मगर लव गिल असली परेशानी है।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारी समस्याओं का एक ही हल है लव गिल को बेघर करना।’




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed