स्केरी पिक्चर: राणा दग्गुबाती की फिल्म का पहला लुक आया सामने, कंगना रनौत निभाएंगी अहम किरदार, जानें रिलीज डेट
- फिल्म 'स्केरी पिक्चर' की पहली झलक मेकर्श ने दिखा दी है।
- इस फिल्म में कंगना रनौत अहम भूमिका में नजर आएंगी।
- फिल्म से निर्माता पहली बार हॉरर वर्ल्ड मेम हाथ आजमाते नजर आएंगे।
विस्तार
अभिनेता-निर्माता राणा दग्गुबाती ने आगामी हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला लुक सामने आया है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म हॉरर कहानी पर आधारित होगी।
फिल्म पर क्या बोले राणा दग्गुबाती?
फिल्म 'स्केरी पिक्चर' पर राणा दग्गुबाती ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘स्केरी पिक्चर से शुरू करते हुए, हमारा लक्ष्य इस शैली से प्यार करने वाले फिल्म निर्माताओं के लिए निरंतर निर्माण सहायता और रिलीज के अवसर उपलब्ध कराना है। भारत हर शैली में विविधतापूर्ण है, और हॉरर भी इससे अलग नहीं है। हर क्षेत्र के अपने भय, अपनी कहानियां और उन्हें बताने के अपने तरीके हैं। हम हर उपशैली के लिए खुले हैं। मनोवैज्ञानिक, जीव-जंतु, हॉरर-कॉमेडी, सामाजिक हॉरर, या फिल्म निर्माता हमारे सामने जो भी नई कहानियां लेकर आएं।’
कौन हैं निर्माता- निर्देशक?
फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का निर्देशिन रवि बाबू ने किया है। वह इससे 'अनसूया' और 'अवुनु' जैसी तेलुगु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसका निर्माण सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म इस बैनर की पहली हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी, शेष कलाकारों और कंगना रनौत की भूमिका के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तिथि 2027 बताई है।
दग्गुबाती ने दिया कहानियों को न्यौता
वेरायटी को दिए इंटरव्यू में राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘फिल्म निर्माता अपने विचार इमेव पर भेज सकते हैं, और हम उनकी समीक्षा करने के बाद आपसे संपर्क करेंगे। आदर्श रूप से, एक सबमिशन में निम्नलिखित शामिल होना चाहिए पूरी पटकथा, तीन से पांच मिनट का फुटेज, चाहे वह फिल्म से हो या उनके पिछले काम से, एक संक्षिप्त परिचय जिसमें बताया गया हो कि वे कौन हैं और वे यह फिल्म क्यों बनाना चाहते हैं।’
View this post on Instagram
