Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Moushmi Chatterjee's husband and producer Jayanta Mukherjee dies

मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ; सात साल पहले हुआ था बेटी का निधन

Fri, 13 Nov 2026 01:53 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Nov 2026 01:53 PM IST
सार

  •   अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का गुरुवार को निधन हो गया। 
  •    जयंत मुखर्जी के दुनिया छोड़ जाने की जानकारी FWICE के बीएन तिवारी ने साझा की। 
  •    इस दुखद खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
Moushmi Chatterjee's husband and producer Jayanta Mukherjee dies
मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने अपनी आखिरी सांसे 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर में लीं। 

विज्ञापन

बीएन तिवारी ने दी दुखद खबर
फिल्म निर्माता गुरुवार को अपने अंतिम सफर पर निकले। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि उनका कल शाम खार स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

Moushmi Chatterjee's husband and producer Jayanta Mukherjee dies
मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे जयंत मुखर्जी? 
जयंत मुखर्जी बॉलीवुड के फिल्म निर्माता थे। वह प्रसिद्ध संगीतकार हेमंत कुमार के पुत्र थे। उन्होंने ‘मजाक’ (1975), ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1979) और टेलीविजन श्रृंखला ‘तलाश’ (1992) में अभिनय किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्म 'बीवी और मकान' के संगीत का निर्माण भी किया था। इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने बनाया था। 
विज्ञापन

Moushmi Chatterjee's husband and producer Jayanta Mukherjee dies
मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र से सगाई, 50 साल की शादी 
अभिनेत्री मौसमी और जयंत की शादी को 5 दशक से भी ज्यादा का समय हो रहा है। कपल की काफी कम उम्र में शादी हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान इस पर मौसमी ने कहा, 'हर चीज किसी न किसी वजह से होती है। मैं 10वीं कक्षा में थी, लेकिन बालिका बधू के बाद मेरी सगाई हो गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरे ससुर हेमंत मुखर्जी उस फिल्म के संगीत निर्देशक थे। इसलिए उनकी और मेरी फैमिली एक हो गए। और उस समय, हर कोई मुझे अपनी बहू बनाना चाहता था, हर कोई मुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed