Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tinnu Anand Health Update Veteran Actor Discharged From Hospital After Five Fractured Ribs And Punctured Lung

टीनू आनंद हेल्थ अपडेट: 81 की उम्र में टूटीं 5 पसलियां, फेफड़े में हुआ था छेद; अब कैसी है अभिनेता की तबीयत?

Fri, 13 Nov 2026 12:03 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

  • अभिनेता टीनू आनंद को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के छुट्टी मिल गई है।
  • फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।
  • बता दें कि टीनू आनंद की चोटों का असर उनकी बोलने की क्षमता पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Tinnu Anand Health Update Veteran Actor Discharged From Hospital After Five Fractured Ribs And Punctured Lung
टीनू आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर टीनू आनंद को लेकर हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आई थी। अभिनेता को गंभीर चोटों के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके सीने की पांच पसलियां टूट गई थीं, जिनमें से एक पसली फेफड़े में भी चुभ गई थी। इसके कारण फेफड़े में छेद हो गया था।
विज्ञापन


हालांकि, अब अभिनेता की सेहत में सुधार है और वह अस्पताल से घर लौट चुके हैं। लेकिन घर आने के बाद भी उनकी मुश्किलें पूरी तरह कम नहीं हुई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही, घर पर ही उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

Tinnu Anand Health Update Veteran Actor Discharged From Hospital After Five Fractured Ribs And Punctured Lung
टीनू आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
कैसी है टीनू आनंद की तबीयत?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 81 की उम्र में टीनू आनंद को चोटों की वजह से काफी तकलीफ हो रही है। उनके लिए रोजमर्रा के काम करना भी आसान नहीं है। बिस्तर से उठने, बैठने और करवट बदलने तक में उन्हें दर्द का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें हालत में सुधार होने तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

अभिनेता के घर लौटने से परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन उनकी रिकवरी में अभी वक्त लगेगा। चोटों का असर उनकी बोलने की क्षमता पर भी पड़ा है। ऐसे में फिलहाल उनके लिए अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

Tinnu Anand Health Update Veteran Actor Discharged From Hospital After Five Fractured Ribs And Punctured Lung
टीनू आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
डबिंग के लिए मेकर्स ने किया संपर्क
रिपोर्ट के अनुसार, टीनू आनंद के कुछ पेंडिंग डबिंग असाइनमेंट हैं। कुछ फिल्मों की डेडलाइन नजदीक होने की वजह से कुछ प्रोड्यूसर्स ने उनसे संपर्क भी किया है। हालांकि, अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि अभिनेता ने डबिंग पर लौटने के लिए हामी भरी है या फिर उनकी वापसी की कोई तारीख तय हुई है। फिलहाल उनकी सेहत ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

टीनू आनंद ने अपने शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया है कि अब वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि, पूरी तरह ठीक होने के लिए उन्हें अभी आराम और डॉक्टरों की निगरानी की जरूरत है।
विज्ञापन

Tinnu Anand Health Update Veteran Actor Discharged From Hospital After Five Fractured Ribs And Punctured Lung
टीनू आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
कई शानदार फिल्मों का रहे हैं हिस्सा
टीनू आनंद हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने बतौर अभिनेता और निर्देशक दोनों ही रूपों में अपनी खास पहचान बनाई है। बतौर निर्देशक उन्होंने 'शहंशाह' और 'कालिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं, अभिनय की बात करें तो वह 'अग्निपथ', 'घातक', 'दबंग' और 'सालार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह राम चरण और जाह्नवी कपूर की तेलुगु फिल्म 'पेड्डी' में भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed