अमजद अली खान: फ्लाइट में सरोद वादक के सामान से गायब हुए छह बैग, सोशल मीडिया पर ब्रिटिश एयरवेज से मांगी मदद
- भारत के प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खान के खान इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं।
- मगर उनके सामान से लगभग 6 बैग गायब हैं जिनमें वाद्ययंत्र थे।
- इस मामले में उन्होंने पोस्ट कर ब्रिटिश एयरवेज से इसे ढूंढने की मांग की है।
विस्तार
मशहूर सरोद वादक पद्मविभूषण उस्ताद अमजद अली खान का सामान एयरपोर्ट से गायब हो गया। अब सोशल मीडिया के जरिए म्यूजिशियन ने ब्रिटिश एयरवेज से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उन बैग में संगीत से जुड़ा सामान था।
क्या की अमजद अली खान ने पोस्ट?
बीते दिनों सरोद वादक अमजद अली खान अमेरिका के दौरे पर थे। इस दौरान उनका सामान देरी से पहुंचने वाला था। मगर उनके मुताबिक वह पहुंचा ही नहीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज को भी टैग किया। अमजद ने लिखा, ‘ हम वर्तमान में अमेरिका के दौरे पर हैं, और हमारे संगीत वाद्ययंत्र हमारे प्रदर्शन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें अपने वाद्ययंत्रों वाले छह देरी से आने वाले सामानों की तत्काल डिलीवरी की आवश्यकता है।’
प्रदर्शन के लिए वाद्ययंत्र जरुरी
आगे अपनी पोस्ट में अमजद अली खान ने लिखा, ‘कृपया इसे अत्यंत महत्वपूर्ण मानें, क्योंकि हमारे आगामी प्रदर्शन और पेशेवर प्रतिबद्धताएं इस पर निर्भर करती हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारे सामान का पता लगाने और उसे आप तक पहुंचाने में तुरंत सहायता करें। कृपया इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने में हमारी मदद करें।’
कौन हैं अमजद अली खान?
अमजद अली खान भारत के सबसे मशहूर शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हैं। खान ने दशकों तक भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्वभर के श्रोताओं तक पहुंचाया है। सरोद वादन में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले खान ने कार्नेगी हॉल, रॉयल अल्बर्ट हॉल, कैनेडी सेंटर और सिडनी ओपेरा हाउस सहित विश्व के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रस्तुति दी है।
प्रसिद्ध सेनिया बंगश घराना की छठी पीढ़ी के संगीतकार खान ने एक संगीतकार के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने किरण रंजनी, हरिप्रिया कनाडा, शिवंजलि, सुहाग भैरव और बापुकौंस सहित कई मौलिक रागों की रचना की है। उनकी रचना बापुकौंस के लिए उन्हें 1995 में गांधी-यूनेस्को पदक से सम्मानित किया गया था।
Dear @British_Airways, We are currently on tour in the US, and our musical instruments are essential to our performances. We urgently need our six delayed baggage pieces containing our instruments delivered ASAP.
— Amjad Ali Khan (@AAKSarod) November 13, 2026
